Uttarakhand Election 2022 : हल्द्वानी में प्रियंका गांधी ने भाजपा पर बोला हमला

रायपुर। आज उत्तराखंड की हल्द्वानी ( नैनीताल ) में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तराखंड में स्वाभिमान रैली को सम्बोधित किया। इस अवसर में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, मंत्री जयसिंह अग्रवाल, बिलासपुर विधायक शैलेश पाण्डेय उपस्थित रहे।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव ने उत्तराखंड में चुनावी मोर्चा संभाल लिया है। उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान होना है। उनके साथ उत्तराखंड में स्टार प्रचारक बनाये गए छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी चुनाव प्रचार साथ साझा कर रहे हैं। युवा विधायक शैलेष पांडे सिंहदेव के साथ साये की तरह साथ चल रहे हैं तो छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव पंकज सिंह भी प्रचार में जुट गए हैं।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी हल्द्वानी में उत्तराखंड स्वाभिमान रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी दादी का उत्तराखंड के गहरा रिश्ता रहा है। वह प्रकृति, पहाड़ व पहाड़ी संस्कृति के बारे में मुझे बताती थीं। तब से मेरा भी उत्तराखंड से नाता रहा है। मैं अभी मैं खटीमा से आई हूं। सड़कों की हालत देखकर मन दुखी हुआ। इंदिरा हृदयेश ने यहां के लिए काफी काम किया। उनके बेटे अब प्रत्याशी हैं। वह उसी तरह से काम करेंगे।

See also  BIG BREAKING : रेंगाखार टीआई समेत पूरा का पूरा 23 स्टाफ लाइन अटैच, सब इंस्पेक्टर और महिला आरक्षक निलंबित

किसानों ने आंदोलन किया, उन्होंने सरकार की खराब नीतियों के खिलाफ अटल क्याें रहे। वह जानते हैं उन्हें इस कानून से कितना नुकसान होगा। बेरोजगारों को पिछले पांच सालों में नौकरी नहीं मिली। जबकि हरदा ने बताया कि राज्य के विभागों में कई पद खाली हैं, फिर भरे क्यों नहीं जा रहे।  पूरे देश में सबसे अधिक बेरोजगारी उत्तराखंड में है। पलायन हो रहा, गांव खाली हो रहे।

बड़े शहरों में यहां के हुनरमंद युवा काम कर है, क्योंकि उन्हें घर में काम नहीं मिल रहा। महंगाई चरम पर है। गैस सिलेंडर तक लोगों को नहीं मिल पा रहा है। सरकार की नीयत व नीति में खोट है। यदि यह दोनों सही होती तो कोई परेशानी नहीं होती। देश में लाभ सिर्फ मोदी के दो उद्योपतियों के दोस्तों को हो रही है। उन्हें ही लाभ मिल रहा है। आंख बंद कर वोट मत कीजिए। यह कैसी सरकार है तीन-तीन सीएम बदल रहे हैं। इन्हें सरकार चलाने का कोई अनुभव ही नहीं। 

See also  CG Breaking : युवा कांग्रेस के 2 जिलाध्यक्षों के निलंबन के साथ 41 पदाधिकारियों को नोटिस जारी

इससे पूर्व मंच पर कुमाऊंनी पिछोड़ा पहनाकर स्वागत मीना लटवाल ने उनका स्वागत किया। दमवाढूंगा की मीना ने हाल में दराती से गुलदार का सामना कर खुद को बचाया था। प्रियंका को नीम करौली और गोल्ज्यू की प्रतिमा भी भेंट की गई। इससे पहले वह कार से रोड शो करती हुई सभास्थल एमबी इंटर कालेज मैदान पहुंची। हल्द्वानी से प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने कार खुद ड्राइव की।

जनसभा में प्रियंका गांधी के संबोधन से पूर्व भाजपा में मंत्री रहे यशपाल आर्य, पुत्र संजीव आर्य के साथ कांग्रेस में शामिल हुए ने पहले जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी आदि मुद्दों पर भाजपा को घेरा। उन्होंने लोगों से उत्तराखंड मुक्त भाजपा का आह्वान किया। उसके बाद उत्तराखंड कांग्रेस के सबसे बड़े नाम पूर्व सीएम हरीश रावत ने संबोधन किया। उन्होंने कोरोना में लोगों की परेशानी का ठीकरा भाजपा के सिर फोड़ा। उन्होंने कहा कि हम उपभोक्ता राज्य है। हमारा दर्द भाजपा ने नहीं समझा। कांग्रेस का घोषणा पत्र उत्तराखंड को समर्पित है। वह प्रदेश के दर्द का मरहम का काम करेगा। हरदा को भाजपा के नेता बहुत याद कर रहे हैं। वह हमको हार दा कहतें है। मैं हरदा हूं, हारने वाला नहीं हूं। हमने त्रासदी से प्रदेश को निकालकर खड़ा किया है।

See also  छत्तीसगढ़ बाढ़ ब्रेकिंगः रायगढ़ जिले में बारिश से बढ़ा महानदी का जलस्तर , पुसौर और सरिया में बना राहत शिविर, प्रशासन अलर्ट पर

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।