क्रिकेट और राजनीति के दिग्गजों की हुई भेंट-मुलाकात... क्रिकेट पर हुई चर्चा

रायपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश में क्रिकेट काे बढ़ावा देने के प्रयासों पर बातचीत हुई। मुख्यमंत्री ने अजहरुद्दीन के समय के क्रिकेट से जुड़ी यादें भी ताजा की। बता दें किअजहरुद्दीन रायपुर प्रवास पर आये हुए हैं।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया, 21 जनवरी को नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम के बीच वनडे मैच खेला जाना है। अजहरुद्दीन ने इस आयोजन की मेजबानी मिलने के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी। मोहम्मद अजहरुद्दीन ने मुख्यमंत्री को दादा बनने पर भी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में पहली बार अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है। रायपुर को भारत-न्यूजीलैंड की वनडे सीरीज के एक मैच की मेजबानी मिली है। यह मैच 21 जनवरी को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।