टीएस सिंहदेव
टीएस सिंहदेव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रत्येक 100 कोरोना जांच में से करीब 2 लोग पॉजिटिव मिल रहे हैं। अब यह आंकड़ा बढ़ता दिख रहा है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि सरकार की हालात पर नजर है। लेकिन मौजूदा परिस्थिति में भीड़भाड़ वाले आयोजनों से बचना चाहिये।

मंत्री जी ने कहा भीड़-भाड़ में जाने से बचें… देखें वीडियो संदेश

कोरोना संक्रमण से उबरने के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा, कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ रहा है। अभी सितम्बर 2020 जैसे हालात नहीं हैं, लेकिन जांच कराने आये 100 में से 2 लोगों में संक्रमण मिल रहा है। पिछले सप्ताह यह 100 में 1.6 पाया गया था। उन्होंने कहा, हमें भीड़भाड़ वाले आयोजनाें से बचना चाहिये।

उन्होंने कहा, खेलकूद, धार्मिक और सामाजिक आयोजन जहां शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो पा रहा है वहां जाने से बचें। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, वैक्सीन लगवाने के बाद भी एहतियात बरतना जरूरी है। वैक्सीनेशन के 42 दिन बाद ही एंटीबॉडी विकसित होने का पता चलता है। तब तक तो खतरा बना ही रहता है। स्वास्थ्य मंत्री ने आम लोगों से मास्क लगाए रखने, बार-बार हाथ धाेने और शारीरिक दूरी का पालन करने का आग्रह किया है।

See also  CM प्रेस कॉन्फ्रेंस : PM की सुरक्षा में चूक या राजनीतिक षड्यंत्र, जानिए सीएम बघेल का क्या है कहना

लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों को बताया गैर जरूरी

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, दुनिया भर के अनुभवों से यह पता चल गया है कि कोरोना पर नियंत्रण के लिए लॉकडाउन प्रभावी नहीं है। इससे कुछ समय के लिये संक्रमण कम दिखता जरूर है, लेकिन लॉकडाउन खुलते ही कोरोना का संक्रमण भयावह रूप से बढ़ा है।

अभी रायपुर में चल रहा है क्रिकेट टूर्नामेंट

टीएस सिंहदेव का यह बयान ऐसे समय आया है जब नवा रायपुर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा है। राज्य सरकार भी इसकी सह आयोजक है। यहां लोग बिना सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए, बिना मास्क लगाये घंटों बैठ रहे हैं। कल सामने आया था कि स्टेडियम गये दो लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।