रायपुर। महज 16 वर्ष की उम्र में शहर की आनिया सिंघानिया ने सिंगिंग के फिल्ड में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। गायिका आनिया सिंघानिया ने अपना पहला गीत छत्तीसगढ़ महतारी को समर्पित कर संगीत की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है।

सोशल मीडिया पर आनिया के पहले गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस गीत के बोल श्री दिलीप कुमार जी ने लिखे और उसे साल स्टूडियो ने संगीत से सजाया है। जी एन योगी जी के डायरेक्शन और दीपक जिंदवानी जी के प्रोडक्शन तले बना यह गीत बड़ा ही सुरीला है।

छत्तीसगढ़ की अनुपम भूमि और उसके निवासियों के सहज सरल स्वभाव की प्रशंसा से ओतप्रोत यह गीत और इसका संगीत माधुर्य की अद्भुत मिसाल हैं। शहर के प्रतिष्ठित चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर भरत सिंघानिया और डॉक्टर सारिका सिंघानिया की सुपुत्री आनिया ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय से शास्त्रीय गायन में विद की उपाधि प्राप्त की है।

एन एच गोयल विद्यालय में कक्षा ग्यारहवीं में अध्यनरत आनिया को बचपन से ही गायन में रुचि थी।शहर और राज्य स्तरीय कई गायन प्रतियोगिताओं में उन्होंने शानदार प्रस्तुति दी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।