रायपुर। छत्तीसगढ़ में मची सियासी उथल-पुथल के बीच प्रतापपुर विधायक और शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम ने अब मंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने की बात स्वीकार ली है। मीडिया ने जब उनसे इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस्तीफा दिया नहीं जाता… ले लिया गया है।

प्रेमसाय सिंह टेकाम का बयान

उन्होंने आगे कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मुख्यमंत्री ने इस्तीफा लिया है। उल्लेखनीय है कि आज प्रेम साय सिंह मीडिया के सामने एकदम शांत और गंभीर नजर आए। विधानसभा का टिकट भी कटने के सवाल पर बोले कि किसे मिलेगा किसका कटेगा यह तो चुनाव के दौरान ही पता चलेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।