Chhattisgarh News

रायपुर। छत्तीसगढ़ में AICC से एक और राष्ट्रीय नेता को नियुक्त किया गया है। विजय जांगिड़ प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के साथ अटैच किए गए हैं। उन्हें छत्तीसगढ़ में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में कुमारी सैलजा के साथ वे भी कांग्रेस में जिम्मेदारी संभालेंगे। बता दें कि कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणु गोपाल ने यह आदेश जारी किया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।