रायपुर। लोकसभा चुनाव के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने सरकारी विभागों में कसावट शुरू कर दी है। इसी के संबंध में आज से बैठक का सिलसिला शुरू हो गया है। सीएम ने इसकी शुरुआत कृषि विभाग से की है।

आज कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की समीक्षा किए जाने की खबरें आ रही हैं। बैठक में उन्होंने किसानों से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की। इसी के साथ ही किसानों को समय पर काद, बीज की आपूर्ति किए जाने के साथ खरीफ फसलों की तैयारियों के संबंध में भी समीक्षा जारी है।

जानकारी मिल रही है कि सीएम विष्णुदेव साय एक एक कर सभी विभागों की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद और राहुल भगत, कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।