रायपुर। बेमेतरा की हिंसक घटना की निंदा करते हुए विश्व हिंदू परिषद ने रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग, जगदलपुर जैसे प्रदेश के लगभग हर बड़े शहर में बंद का आह्वान किया है। सोमवार को सुबह 5 बजे से ही विश्व हिंदू परिषद के लोग सड़कों पर उतरेंगे, दुकानें बंद करवाई जाएंगी और हाइवे पर चक्का जाम किया जाएगा।

विश्व हिंदू परिषद ने चेंबर ऑफ कॉमर्स से भी निवेदन किया गया है। प्रदेश में सभी जगह सार्वजनिक बाजार दुकानों को बंद रखने का आग्रह किया गया है। भारतीय जनता पार्टी भी इस बंद कर समर्थन कर रही है, स्थानीय नेता भी अपने स्तर पर सोमवार को छत्तीसगढ़ बंद को सफल बनाने सड़कों पर उतरेंगे।

रायपुर स्थित विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में प्रेस से बात करते हुए VHP नेताओं ने इस घटना को सोची समझी जेहादी घटना बताया है। स्वामी राजीव लोचन ने दावा किया है कि साहू परिवार को गांव में रहने वाले मुस्लिम परिवार धमका रहे थे। जब दोनों परिवारों के बच्चों के बीच विवाद हुआ तो सबने मिलकर हमला कर दिया। इस प्रदेश में हम प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से मांग करते हैं कि राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। यहां हिदूओं को टारगेट किया जा रहा है।

बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में शनिवार को 2 स्कूली छात्रों के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों में तनाव की स्थिती निर्मित हो गई। दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट होने लगी। इस बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने तलवार से 22 साल के युवक भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी थी।

मामला साजा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए जिले में धारा 144 लागू है। आसपास के जिलों से भी पुलिस बल को भेजा गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।