रायपुर। छत्तीसगढ़ से दुःखद खबर सामने आई है। वॉयस ऑफ इंडिया फेम सिंगर मोहम्‍मद जाकिर हुसैन की मौत हो गई है। गायक जाकिर हुसैन का बिलासपुर में निधन हुआ है। ऐसी जानकारी मिली है कि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी।

उन्‍हें बचाने की कोशिश की गई, लेकिन यह संभव नहीं हो सका। बुधवार दोपहर को पुरानी बस्‍ती स्थित ईदगाह कब्रिस्‍तान में उन्‍हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। मोहम्‍मद जाकिर हुसैन के आकस्मिक निधन से संगीत जगत के साथ ही हर तरफ शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, अपनी आवाज के जादू से लोगों के दिलों पर राज करने वाले मोहम्‍मद जाकिर हुसैन अपने परिवार के साथ बिलासपुर गए हुए थे। वहीं पर उनकी तबीयत अचानक से खराब हो गई। उनके पार्थिव शरीर को मंगलवार देर रात में बिलासपुर से कोरबा लाया गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।