केशकाल

टीारपी डेस्क। केशकाल नगर पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव के बाद कांग्रेस पार्टी ने 4 पार्षदों को निष्कासित कर दिया है। बता दें कि सभी पार्षदों को 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है। कांग्रेस के खिलाफ मतदान करने पर कार्रवाई हुई है। पीसीसी प्रभारी महामंत्री रवि घोष ने इसका आदेश जारी कर दिया है।

नगर पंचायत केशकाल में अविश्वास प्रस्ताव में आखिरकार कांग्रेस के अध्यक्ष रोशन जमीर के पक्ष में 7 पार्षदों ने मतदान किया है। जबकि उपाध्यक्ष पद हेतु अभी भी मतदान होना बाकी है। इस फैसले के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।

बता दें कि केशकाल नगर पंचायत में कांग्रेसी पार्षदों के द्वारा ही कांग्रेस के ही अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने से नगर का राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ था, हालांकि नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन जमीर खान व उपाध्यक्ष बिहारीलाल शोरी ने इस अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ न्यायालय में याचिका दायर कर पांच बिंदुओं की शिकायत की थी।

See also  टीआरपी टॉप-10, आज की सुर्खियां

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।