टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के तहत आज प्रदेश के 50 ब्लॉकों में मतदान हो रहा है। खास बात यह है कि अबूझमाड़ के धुर नक्सल प्रभावित गांव कस्तूरमेटा में पहली बार वोटिंग हो रही है।

अब तक इस क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों के चलते मतदान नहीं हो सका था। नक्सली अक्सर चुनाव का बहिष्कार करवाते थे, लेकिन इस बार तस्वीर बदली नजर आई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

नक्सलियों की धमकियों के कारण वर्षों से जिला मुख्यालय में रह रहे सैकड़ों ग्रामीण मतदान के लिए अपने गांव लौटे। प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं और मतदान केंद्रों पर सुरक्षाबलों की भारी तैनाती की गई है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।