रायपुर। भाजपा का घोषणा पत्र सत्यता पर आधारित होगा। छत्तीसगढ़ की जनता झूठ से परेशान हो गई है। जनता भाजपा को आशा भरी निगाह से देख रही है। यह बात भाजपा घोषणा समिति के संयोजक विजय बघेल ने मीडिया से चर्चा में कही।

घोषणा पत्र समिति की बैठक से पहले मीडिया से चर्चा में विजय बघेल ने कहा कि घोषणापत्र बहुत महत्वपूर्ण होता है। हमारे साथ जनता के 15 साल का अनुभव है। हम जनता के बीच जाएंगे, हर विधानसभा में जाएंगे। हमारी टीम जनता से राय लेगी। हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठक हुई। भाजपा अबकी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे ’सबका साथ, सबका विकास’ के तर्ज पर घोषणा पत्र बनाएगी। बता दें कि 12 जुलाई को हुई भाजपा की बैठक में प्रदेश भर के विधानसभा में सुझाव केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया था। समिति के संयोजक विजय बघेल और सभी सह संयोजकों से घोषणा पत्र निर्माण की प्रक्रिया पर चर्चा होगी।

See also  CG News: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की विधानसभा में की गई घोषणा हुई पूरी, अत्याधुनिक GPS से लैस हुए CGMSC की दवाइयों को अस्पतालों तक पहुंचाने वाले 70 वाहन

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।