रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गुरुवार शाम को मौसम ने अचानक अपना मिजाज बदला। शाम होते-होते तेज हवाओं के साथ हल्की-हल्की बारिश शुरू हो गई। राजधानी रायपुर समेत जिले के कई इलाकों में बारिश होने के साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

रायपुर मौसम विभाग ने बारिश होने की संभावना जातते हुए मौसम की जानकारी पहले ही दे दी थी। आपको बता दें कि रायपुर का तापमान 46 तक पहुंच गया था। दोपहर में लोगों को उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ा, लेकिन बारिश होने से थोड़ा-बहुत राहत जरूर मिली है। गुरुवार को करीब शाम 5 बजे जैसे ही बादल छाए हवाएं भी तेज चलने लगी। जिसके बाद करीब 15 मिनट तक झमाझम बारिश से राजधानी तर हो गई।

गुरुवार को दो सिस्टम बनने के कारण गरज-चमक के साथ तेज हवा और अंधड़ चला। लालपुर मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर असम तक द्रोणिका बनी हुई है। पूर्वी यूपी से बिहार के ऊपर उपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इन दोनों सिस्टम की वजह से गरज-चमक के साथ तेज हवा के साथ बरसात हुई।

See also  CG News : चर्चा के बाद छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर लगेगी मुहर! कल 12 बजे होगी बैठक, आज शाम तक रायपुर आ सकते हैं पर्यवेक्षक

बस्तर में बंगाल की खाड़ी की नम हवा का असर है। इस वजह से वहां पर तापमान 40 डिग्री से नीचे चल रहा है। केरल में मानसून 7 जून तक आने की संभावना है। केरल में मानसून आने के बाद छत्तीसगढ़ में तापमान में कमी आ सकती है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।