Weather News

रायपुर। Weather News: रविवार को दोपहर 3 बजे के बाद से राजधानी में झमाझम बारिश की शुरुआत हो गई। बता दें कि शनिवार रात भी रायपुर शहर सहित प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में जोरदार बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने 20 जुलाई से प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।  

मानसून को लेकर मौसम विभाग की मानें तो मानसून द्रोणिका जैसलमेर, दिघा, रतलाम, बेतूल, चंद्रपुर, कोंडागांव, गोपालपुर और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर अंडमान सागर तक 2.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।  

चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पूर्व विदर्भ और उससे लगे दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक विंड शियर जोन 20 डिग्री उत्तर में 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।  

मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था कि 23 जुलाई को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा भी होने की संभावना है। बता दें कि 25 जुलाई के आसपास बंगाल के खाड़ी में एक सिस्टम डेवलप होने की संभावना है। इसके कारण प्रदेश में लगातार वर्षा की गतिविधियां तेज हो सकती हैं।

See also  1 जुलाई से शुरू होंगी 15 लोकल ट्रेने, लोकल यात्रियों की जेबों को मिलेगी राहत

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।