इस जिले के पुलिसकर्मियों के लिए साप्ताहिक अवकाश का आदेश जारी, जवानों को रोस्टर के हिसाब से मिलेगी छुट्टी
इस जिले के पुलिसकर्मियों के लिए साप्ताहिक अवकाश का आदेश जारी, जवानों को रोस्टर के हिसाब से मिलेगी छुट्टी

कोरबा। इस जिले के पुलिसकर्मियों के लिए साप्ताहिक अवकाश का आदेश जारी, जवानों को रोस्टर के हिसाब से मिलेगी छुट्टी इसके पालन में जिलों में इस संबंध में आदेश निकलने शुरू हो गए हैं।

कोरबा जिले में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने इस आशय केआदेश जारी कर दिए हैं। इसके मुताबिक सभी थाना, चौकी, रक्षित केंद्र, सहायता केंद्र में बल की उपलब्धता और रोस्टर के हिसाब से साप्ताहिक अवकाश दिया जाएगा।

इन्हें मिलेगा अवकाश का लाभ

साप्ताहिक अवकाश के अमल में आने से जिले में तैनात आरक्षक / प्रधान आरक्षक के 881 और सहायक उपनिरीक्षक से निरीक्षक तक के कुल 76 अधिकारी को इसका लाभ मिलेगा। कोरबा जिले के पुलिसकर्मियों में इस निर्णय से हर्ष व्याप्त है और उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया है।

देखें आदेश :

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।