रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने ऑनलाइन सट्टा के अवैध कारोबार से जुड़े प्लेटफॉर्म, वेब, ए.पी.के., टेलीग्राम, इंस्टाग्राम, यू.आर.एल. इत्यादि पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाये जाने की मांग की है। इस खत के बाद भाजपा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने तंज कसा है।

उन्होंने कहा कि पूरे पांच साल निकल गए। कल कांग्रेस पार्टी की सत्ता से विदाई हो जायेगी। मुख्यमंत्री ने केवल पत्र लिखने के अलावा किया किया क्या है, कितने पत्र अब तक लिख चुके हैं। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार का कीर्तिमान बनाया है। छत्तीसगढ़ के प्रति कोई विजन नहीं रखा, बिना विजन के सरकार चली। कांग्रेस की नीति और नियत खराब रही। कांग्रेस हाईकमान कैसे खुश रहे पूरा पांच साल इसी में निकल दिया। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को बंगाल बना दिया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।