रायपुर। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी रविवार से शुरू हो चुकी है। जामगांव-एम खरीदी

केंद्र में व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसान तोखनलाल वर्मा का खुद

तौला, फिर धान को रगड़कर गुणवत्ता भी परखी।

बता दें कि धान खरीदी के पहले दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड की

सहकारी समिति औंधी और जामगांव-एम पहुंचे थे। केंद्र का निरीक्षण करने के दौरान किसानों के

साथ हमालों का हालचाल पूछा और अधिकारियों- कर्मचारियों को किसानों की सुविधाओं का ध्यान

रहने का निर्देश दिया। साथ ही पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध कराने की बात कही।

 

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने मौजूद किसानों से कहा आपके लिए खरीदी केंद्रों में जरूरी सुविधाएं

देखने आया हूं। आपकी सभी सुविधाओं का सरकार ध्यान रखेगी। किसानों ने कहा कि मुख्यमंत्री भी

हमारी खरीदी की व्यवस्था देखने आए हैं, यह देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। इस दौरान मौके पर

See also  KANGANA RANAUT की फिर बढ़ी मुसीबत, सांप्रदायिक तनाव फैलाने के आरोप में FIR दर्ज करने का आदेश, हो सकती है गिरफ्तारी भी!

मौजूद दुर्ग कलेक्टर अंकित आनंद ने व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि टोकन दिए जा चुके हैं।

खरीदी की उत्तम व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग हो रही है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।