तेज आंधी से उड़ने लगा पंडाल, स्पीकर चरणदास महंत बाल-बाल बचे, देखें वीडियो
तेज आंधी से उड़ने लगा पंडाल, स्पीकर चरणदास महंत बाल-बाल बचे, देखें वीडियो

मनेंद्रगढ़। मौसम में अचानक तब्दीली आने से मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत हादसे के शिकार होते बाल बाल बचे। जानकारी के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष की सभा में उस वक्त भगदड़ मच गई जब चरणदास महंत के संबोधन के दौरान अचानक तूफान आ गया।

देखें वीडियो

तेज तूफान में पंडाल डगमगाने लगा तो वहीं मंच भी जोर-जोर से हिलने लगा। तूफान की वजह से कोई हादसा ना हो जाए, इसलिए आनन-फानन में विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत को सुरक्षित वहां से निकाल लिया गया। वहीं लोग भी जान बचाकर सभास्थल से भागे। सभा से लोगों के जाते ही तूफान और भी तेज हो गया और देखते ही देखते टेंट तितर-बितर हो गए।

जानकारी के अनुसार आज विधानसभा अध्यक्ष का कोरिया के सिद्धबाबा मंदिर के भूमिपूजन का कार्यक्रम था। पहाड़ी पर बने इस मंदिर को केदारनाथ की तर्ज पर बनाया जा रहा है। इसी मंदिर की आधारशिला रखने के लिए विधानसभा अध्यक्ष पहुंचे थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।