छत्तीसगढ़ में आज विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन अनियमित कर्मचारियों के नियमित करने का मामला उठा। भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा के सवाल के जवाब

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन अनियमित कर्मचारियों के नियमित करने का मामला उठा। भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा के सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि आने वाले बजट या अनुपूरक बजट में समाहित करने की कोशिश की जाएगी।

इसे लेकर भाजपा के विधायकों ने जोरदार हंगामा किया। सत्ता पक्ष के विधायक भी खड़े हो गए। उन्हें शांत कराने के लिए स्पीकर डॉ. चरण दास महंत को आसंदी से तीन बार खड़े होना पड़ा।

बीजेपी ने प्रश्नकाल में स्वास्थ्य विभाग में कितने कर्मचारी अनियमित तौर पर कार्यरत है इसकी जानकारी चाही। स्वास्थ्य विभाग के मंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में कुल 17611 अनियमित कर्मचारी कार्यरत है।

बीजेपी नेताओं ने कहा कि अनियमित कर्मचारी कब तक नियमित हो जाएंगे। इस मामले पर स्वास्थ्य मंत्री ने जवाब देते कहा कि सरकार नियमित करने के दिशा में आगे बढ़ चुकी है और अनियमित कर्मचारियों को बजट सत्र या फिर फिर बजट सत्र में नहीं होता तो अनुपूरक में इसे लाया जाएगा। वित्तीय प्रबंधन के हिसाब से शासन विचार कर रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव की बात से यह स्पष्ठ हो चुका है कि सरकार नियमित करने की दिशा में जरूर आगे बढ़ रही है। कैबिनेट मंत्री के बयान के बाद यह माना जा सकता है कि बजट सत्र में अनियमित कमर्चारियों को नियमित किया जा सकता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।