बिलासपुर। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जिन क्षेत्रों में करारी शिकस्त मिली, उन्हीं क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सभा कराई गई, जिसमें कांग्रेस ने जीत हासिल की है।

बिलासपुर लोकसभा के आठों विधान सभा की समीक्षा करने पर पता चलता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस को अच्छे वोट मिले हैं, वहीं शहर व उससे लगे बड़े गांव में कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा है।

इसमें अधिकांश नगर पालिका एवं नगर पंचायत शामिल हैं। कांग्रेसी आंकलन कर रहे हैं कि अगर नगर पालिका, नगर पंचायतों में चुनाव जीत जाते तो लोकसभा हमारे हाथ में होती। कोटा, मस्तूरी, बिल्हा, बिलासपुर, बेलतरा, तखतपुर के नगर पंचायतों में कांग्रेस को पराजय का सामना करना पड़ा है।

इन जगहों पर ऐसा रहा पार्टी का प्रदर्शन:

बिल्हा विधानसभा के पथरिया नगर पंचायत में सीएम की सभा हुई। यहां से लोस चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली है। वहीं बोदरी, बिल्हा, सिरगिट्टी नगर पंचायत और तिफरा नगर पालिका में कांग्रेस को करारी हार मिली है।

See also  Corona virus को हथियार बना Facebook, WhatsApp से शिकार बना रहे साइबर अपराधी

अगर इन जगहों को जीत लिए होते तो यहां रिजल्ट कांग्रेस के पक्ष में होता। मस्तूरी लोकसभा का एक मात्र ऐसा विधानसभा है जहां कांग्रेस को 6 हजार से जीत मिली है। विधानसभा में बसपा यहां दूसरे नम्बर कांग्रेस तीसरे नंबर पर थी। वहीं देवरीखुर्द, लालखदान, ढेका ये क्षेत्र का बड़ा ग्राम पंचायत जो शहर से लगे हैं और कांग्रेस के बड़े नेता रहते हैं, यहां बुरी तरह से हार गए। यहां मेहनत किया गया होता तो रिजल्ट कुछ और होता।

कोटा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस तीसरे नम्बर पर थी। करगीकला के आसपास कांग्रेस केवल एक बूथ जीती भाजपा 6 और 37 बूथ जोगी कांग्रेस यहां सीएम के सभा के बाद कांग्रेस को क्षेत्र में सफलता मिली है।

वहीं गौरेला पेन्ड्रा व कोटा रतनपुर नगर पंचायत कांग्रेस को करारी हार मिली है। वहीं बेलगहना 5 हजार से अधिक से जीते। चारों नगर पंचायतों में कांग्रेस कमजोर पड़ी है। यहां लगभग 23 सौ वोट से हार मिली है।

See also  छत्तीसगढ़ में बीजेपी 42 सीट पर आगे

बेलतरा विधानसभा के लिम्हा व पौंसरा में सीएम का कार्यक्रम हुआ। वहां कांग्रेस जीती है। पौंसरा भाजपा विधायक रजनीश सिंह का गांव है यहां कांग्रेस ने जीत हासिल की है। वहीं शहर के सात वार्ड में कांग्रेस को हार मिली है।

मंगला, कोनी, लिंगियाडीह, मोपका, खम्तराई, बहतराई जैसे ग्राम पंचायत जो शहर से लगे हैं यहां कांग्रेस को वोट नहीं मिला। क्षेत्र में दिग्गज नेता रहते हैं फिर रिकार्ड मतों से हार का सामना करना पड़ा। यहां जोगी कांग्रेस से अनिल टाह हो लाया गया वे भी कुछ नहीं कर पाए।

क्या कहते हैं जिलाध्यक्ष:

-जहां-जहां सीएम गए थे वहां कांग्रेस को फायदा मिला। हम ग्रामीण में सभी जगह से जीते हैं।

विजय केशरवानी, जिलाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  Chhattisgarh: अदाणी की 2 कोयला खनन परियोजनाओं को मंजूरी, रायगढ़ जिले में फिर कटेंगे हजारों पेड़

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।