रायपुर। राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा होनी है। वहां बरसात के दौरान बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार सभा स्थल पर काम कर रहा मजदूर गंभी रूप से घायल हो गया है। उसे आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

बता दें कि राजधानी में 7 जुलाई को पीएम मोदी की सभा होने ही। इसे देखते हुए बरसात में भी मजदूर डोम के ऊपर काम कर रहा है। इस दौरान मजदूर का पैर फिसल गया। वह डोम पर तिरपाल चढ़ा रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार मजदूर के पैर और कांधे पर गंभीर चोटें आई हैं। बीजेपी के नेता ही मजदूर को अस्पताल लेकर गए हैं। उल्लेखनीय है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के लिए डोम तैयार करने का काम युद्धस्तर पर जारी है।

आज ही राजधानी रायपुर पहुंचे बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के साथ प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सह प्रभारी नितिन नबीन, सांसद सुनील सोनी, वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल सभा स्थल में चल रही तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे।

See also  BIG BREAKING : सत्या पावर कंपनी में छापा, केंद्रीय टीम के साथ माइनिंग, जीएसटी और राजस्व टीम की संयुक्त कार्रवाई

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।