रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के युवा और छात्रों के बीच लंबे समय से चुनाव नहीं हुए है। नियुक्तियों के साथ कांग्रेस के यह दोनों विंग आगे बढ़ रहे हैं। अब एक बार फिर चुनाव को लेकर चर्चाएं चल पड़ी है और संभावना है कि जल्दी ही चुनाव हो सकते हैं।

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा बताते है कि यूथ कांग्रेस के चुनाव तीन साल पहले हुए थे और NSUI के चुनाव को भी लगभग साढ़े तीन साल पूरे हो चुके हैं। इन चुनाव के बाद से दोनों विंग में नियुक्यिां की जा रही है। इन इकाईयों के शीर्ष नेतृत्व आगे के फैसले लेंगे।

हालांकि, सूत्रों के अनुसार हाल ही में पार्टी का एक बड़ा कार्यक्रम होने वाला है और इससे यह आंकलन किया जाएगा किया कि किसका पलड़ा भारी है। प्रदेश कार्यकारिणी में इस आंकलन के अनुसार युवा नेताओं को पद दिए जाएंगे। प्रदेश कार्यकारिणी की एक बैठक होने वाली है जिसमें नियुक्ति की सूची जारी होने की संभावना बताई जा रही हैं। इसे लेकर खींचतान जारी है और जल्द ही आगे की तस्वीर साफ हो जाएगी।

See also  Big Breaking : चैतन्य बघेल की बढ़ी मुश्किलें, ED को मिली 5 दिन की रिमांड

अब इसके पीछे कारण है, गुटों की। यूथ कांगेस और NSUI को लेकर पार्टी में दो गुट आमने-सामने है। एक गुट चुनाव को टालना चाहता है और दूसरा चुनाव कमेटी पर इलेक्शन के लिए दबाव बना रहा है। पार्टी में हुए हलचल को लेकर नए समीकरणों के साथ अब दो नए बड़े गुट बन चुके हैं, जिसमें शीर्ष पंक्ति के नेता भी आमने-सामने हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।