मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने अमृत मिशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों के उन्नयन बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 2 हजार करोड़ इन्वेस्ट कर एयरपोर्ट को चमकाया जाता है, फिर उसे नीलाम कर दिया जाता है। अब देश के बड़े स्टेशनों को भी विकसित किया जाएगा और वह निजी हाथ में चले जाएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री को मैंने पत्र भी लिखा है। ट्रेनें लगातार लेट से चल रही हैं और बहुत सी निरस्त भी हो गई हैं। यह बहुत दुखद है, छत्तीसगढ़ में विरल बसाहट है, आवागमन के लिए ट्रेन बेहतर विकल्प है।

साथ ही पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे पर भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि यहां साइंस कॉलेज ग्राउंड में झूठ परोस कर गए थे कि, धान खरीदी भारत सरकार करती है। साथ ही पीएम मोदी के विपक्ष अभी भी पुराने ढर्रे पर चलने वाले बयान पर भी निशाना साधते हुए कहा, देश की संपत्ति को बेच देंगे तब हर स्तर पर विरोध होगा। नगरनार बना रहे हैं, अब तक शुरू भी नहीं हो पाया। इसका विरोध नहीं होना चाहिए?

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।