जांजगीर चाम्पा। जांजगीर-चांपा जिले में 11वीं बटालियन के आवास में एक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिस जवान ने बटालियन के आवास में फांसी लगाई है वहीं पर बिस्तर में एक महिला की भी संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। बटालियन के आवास में एक साथ दो-दो लाश मिलने से 11वीं बटालियन के आवास पर हड़कंप मचा हुआ है।

खबर पाते ही जिले के एसपी, एएसपी सदल-बल मौके पर पहुँच गए हैं। वे घटनास्थल का बारीकी सी मुआयना कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया दोनों ही लाशों के चार से पांच दिन पुराने होने की बात सामने आई है। आशंका यही जताई जा रही है दोनों ने एकसाथ खुदकुशी की होगी। फिलहाल घटना की सूचना पर सिटी कोतवाली थाना की पुलिस ने मामले में मर्ग कायम करते हुए वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

See also  स्मार्ट सिटी सर्जरी 11: Raipur Smart City Limited को नहीं है क्रेडा पर भरोसा, लखनऊ की प्राइवेट एजेंसी को दिया सोलर लाइट्स लगाने करोड़ों का ठेका