रायपुर : मिलिए मंत्री से कार्यक्रम के तहत आज राजधानी के राजीव भवन में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण हेतु कदम उठाये।

महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ में महिलायें सुरक्षित हैं। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, हाट बाजार क्लिनिक, का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। कुपोषण कम करने में कामयाबी मिली है। कोरोना काल में जहां देश भर में आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहे वहीं छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर-घर में गरम भोजन पहुंचाने का काम किया है। महिला एवं बाल विकास विभाग अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा है। कार्यकर्ताओं एवं जन समान्य से मुलाकात एवं चर्चा हुयी। उनसे प्राप्त आवेदनों को तत्काल निराकरण कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।