टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव 27 अगस्त तक न्यायिक रिमांड पर रहेंगे। मंगलवार को वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए। इसी के साथ उन्होंने जमानत याचिका दाखिल करने से इनकार कर दिया है।

आज विधायक को राखी बांधने बड़ी संख्या में महिलाएं रायपुर सेंट्रल जेल पहुंची थी। जब उन्हें विधायक से मिलने नहीं दिया गया तो उन्होंने जेल के गेट पर ही राखी बांध दी।

बता दें कि पुलिस प्रशासन को 90 दिन के भीतर ही चालान पेश करना है। वहीं देवेंद्र यादव के वकील का कहना है कि पुलिस की ओर से उन्हें अब तक FIR की कॉपी नहीं मिल सकी है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो पुलिस के पास देवेंद्र के खिलाफ गवाह हैं। साथ ही पुलिस के पास कुछ वीडियो भी हैं। इसे ही आधार बनाकर कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि बलौदाबाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी 17 अगस्त को हुई थी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।