अनुकंपा नियुक्ति के लिए महिलाओं ने मुंडवा दिए केश, 133 दिन से कर रही हैं प्रदर्शन

रायपुर। अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर शिक्षकों की विधवाएं 133 दिनों से प्रदर्शन कर रही हैं। ये सभी महिलाएं धरना स्थल पर सरकार से अपनी मांग को मनवाने के लिए नए-नए तरीके से विरोध प्रदर्शन कर सरकार का ध्यान अपनी ओर करने में लगी है।

बता दें कि इन महिलाओं को प्रदर्शन करते हुए 100 से भी अधिक दिन गुजर चुके हैं इसके बाद भी शासन का ध्यान इनपर नहीं गया है। ऐसे में आज महिलाओं ने अपने बाल मुंडवाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

इससे पहले ये सभी महिलाएं अपनी मागों को लेकर तरह-तरह के प्रदर्शन कर चुकी हैं। बता दें कि अनुकंपा नियुक्ति को लेकर महिलाएं सीएम हाउस घेरास से लेकर आत्मदाह तक की कोशिश कर चुकी है। मगर अब तक इनकी मांगें पूरी नहीं हो सकी है।

आज सोमवार को भी विरोध में दिवंगत शिक्षकों की विधवाओं ने अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर अपना मुंडन करवा विरोध जताया। बता दें कि ये महिलाएं 20 अक्टूबर 2022 से विरोध प्रदर्शन कर रही हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।