चार्मिंग फेस वाले बयान पर गृहमंत्री ताम्रध्वज को महिला आयोग का पत्र
चार्मिंग फेस वाले बयान पर गृहमंत्री ताम्रध्वज को महिला आयोग का पत्र

विशेष संवादाता, रायपुर
सरोज पाण्डेय प्रकरण में महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुएआयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को पत्र भी लिखा है। पात्र में छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को सरोज पाण्डेय पर अनुचित टिप्पणियों के लिए लिखित स्पष्टीकरण देने के लिए लिखा है। आयोग ने पत्र में टिप्पणियों के लिए माफ़ी मांगने को भी कहा है।

बता दें की चंद रोज़ पहले सीएम भूपेश बघेल ने रायगढ़ की खस्ताहाल सड़कों पर नाराज़गी जाहिर करते हुए पीडब्ल्यूडी अफसरों की क्लास ली थी। इसके बाद ईएनसी भतपहरी को हटाकर पिपरी को ीेंसी बनाया गया था। तभी से बीजेपी और कांग्रेस के बिच सड़कों को लेकर जुबानी जंग छिड़ गई थी। इसी दौरान सांसद सरोज पांडेय ने भी कीचड़, गड्ढों से भरी सड़क किनारे खड़े होकर भूपेश सरकार पर सड़क को लेकर तंज कैसा था। उनके बयान पर कोंग्रेसी नेता ने कथित तौर पर चार्मिंग चेहरा वाला बयान दिया था। इस बात से खफा और व्यथित सरोज पांडेय ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गाँधी को भी शिकायत की थी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।