महिला नक्सली आत्महत्या मामला-एसपी और सोनी सोरी के बीच जमकर बहस, देखिए विडियो
महिला नक्सली आत्महत्या मामला-एसपी और सोनी सोरी के बीच जमकर बहस, देखिए विडियो

दंतेवाड़ा। महिला नक्सली द्वारा गमछा लपेटकर आत्महत्या करने के मामले में आज दंतेवाड़ा एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव और समाजसेवी सोनी सोरी के बीच जमकर बहस हुई। सोनी सोरी का कहना था कि महिला नक्सली आत्महत्या नहीं कर सकती यह हत्या का मामला हो सकता है।


एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव और सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोरी के बीच हुई बहस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। सोनी ने इस घटना के लिए दंतेवाड़ा एसपी को सीधे जिम्मेदार ठहराया तो दोनों के बीच अच्छी खासी बहस हो गई। लोन वर्राटू के तहत आत्मसमर्पण करने वाली महिला नक्सली के पुलिस लाइन में आत्महत्या करने के बाद अब अभियान पर गाँव वालों ने सवाल भी उठाना शुरू कर दिया है। मृतका का शव लेने से परिजनों ने भी इंकार कर दिया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।