रायपुर। उत्तरकाशी सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को सकुशल बाहर निकाले जाने पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और सांसद राहुल गांधी ने खुशी जताई है।

इस संबंध में सीएम बघेल ने एक्स पोस्ट पर कहा कि उस एक-एक गिलहरी, हर एक विशेषज्ञ, उस हर हाथ को मैं कोटि-कोटि प्रणाम करता हूं, जिसने हमारे श्रमवीरों को सकुशल बाहर निकालने में अपना सर्वस्व दिया है।

सीएम ने आगे लिखा कि असंख्य दुआएं, पर्वत देव की दया ने सुखद दृश्य को तरसती करोड़ों आंखों को आज खुशी से सिंचित किया है। देश को बधाई, सब सकुशल रहें… जय श्रमवीर।

वहीं राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिक भाइयों की सुरक्षित वापसी बहुत ही खुशी का समाचार है। उन्हें और उनके परिवारों को मेरी दिली बधाई। भारत का निर्माण करने वाले हमारे मजदूर भाइयों की सुरक्षा सर्वोपरि है। इस मुश्किल अभियान को सफल बनाने वाले सभी जांबाजों को मेरा सलाम है।

See also  रेल यात्री ध्यान दें! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनें रद्द और 18 के मार्ग बदले, देखें पूरी लिस्ट

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।