रायपुर। वर्तमान समय में खबरों के साथ-साथ कम शब्दों में बोलने वाले कार्टून का महत्व मीडिया में काफी बढ़ गया है। जिस तरह से अखबारों में एक तस्वीर अपने आप में ही खबर होती है। उसी तरह कार्टून भी अपने आप में पूरी खबर है। आज कल युवा भी बतौर कार्टूनिस्ट अपना करियर चुन रहे हैं।

इसे ही देखते हुए World Cartoon Day के अवसर पर युवाओं के लिए निःशुल्क कार्टून कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पुणे से कार्टूनिस्ट शुभम जिंदे और रायपुर के कार्टूनिस्ट सागर कार्टून सीखने वालों को कार्टून बनाने का तरीका सीखाएंगे। बता दें कि रायपुर संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में 6 मई 2023 को संध्या 4 से 6 बजे तक होने वाली कार्यशाला में स्थान सीमित है।

बता दें कि इसके लिए 50 प्रतिशत सीट भर चुकी है। अगर आप भी कार्टून यदि आप भाग लेना चाहें तो इस लिंक पर अपना विवरण https://forms.gle/8cSwmUU9kpx2WTzg7

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।