रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में काम दिलाने का झांसा देकर 15 करोड़ की ठगी करने के आरोपी केके श्रीवास्तव की मदद करने के आरोप में तेलीबांधा पुलिस ने बुधवार को युवा कांग्रेस नेता आशीष शिंदे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि आशीष ने केके श्रीवास्तव को फरार कराने में न केवल मदद की, बल्कि उसे अपनी गाड़ी में लगातार शहर भर में घुमाता रहा।

गौरतलब है कि खुद को तांत्रिक बताने वाले केके श्रीवास्तव को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का करीबी बताए जा रहे केके श्रीवास्तव पर 300 करोड़ रुपये की ठगी, तांत्रिक गतिविधियों की आड़ में धोखाधड़ी, और म्यूल बैंक खातों के जरिये हवाला कारोबार जैसे गंभीर आरोप हैं।

पुलिस रिमांड में कई खुलासे
पुलिस रिमांड के दौरान केके ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने माना कि वह नकद रूप में बड़ी रकम कई नेताओं तक पहुंचाता था। हालांकि पुलिस को इस दावे के कोई दस्तावेजी प्रमाण नहीं मिले हैं। इसके अलावा वह लगातार पूछताछ को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था।

See also  खुशखबरी : SBI ने फिर घटाईं ब्याज दरें, कल से सस्ता होगा होम-ऑटो और Personal Loan

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।