युद्धवीर सिंह जूदेव दुर्घटना में हुए घायल, अस्पताल में कराये गए दाखिल
युद्धवीर सिंह जूदेव दुर्घटना में हुए घायल, अस्पताल में कराये गए दाखिल

रायपुर। स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के बेटे युद्धवीर सिंह जूदेव नया रायपुर में हुई दुर्घटना में घायल हो गए हैं। सर पर चोट की वजह से उन्हें तत्काल रायपुर के बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक युद्धवीर सिंह जूदेव की हालत खतरे से बाहर है, फ़िलहाल उनका माइनर ऑपरेशन करना पड़ेगा।
युद्धवीर सिंह जूदेव के दुर्घटना में घायल होने की सूचना पर उनके शुभचिंतक और भाजपा से जुड़े नेता अस्पताल पहुँचने लगे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोटिल रोहित शर्मा वनडे और टेस्ट सीरीज से हुए बाहर