रायगढ़। लोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण में खरसिया विधान सभा, रायगढ़ के किरोड़ीमल नगरमें फर्जी मतदान करते एक व्यक्ति को पकड़ा गया। फर्जी मतदाता ने भाजपा पार्षद के कहने पर फर्जीमतदान करने का आरोप लगाया है। इधर पोलिंग एजेंट ने फर्जी मतदान करते पकड़े जाने के बाद युवकको पुलिस को सोंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लोकसभा चुनाव के दौरान जिंदल स्टील प्लांट में लेबर के तौर परकाम कर रहे 36 वर्षीय संतोष कुमार टंडन दूसरे के पहचान पत्र पर वोट डालने के लिए पहुंचा था। पोलिंगएजेंट द्वारा पकड़े जाने पर उसने बताया कि वह खरसिया विधानसभा के किरोड़ीमल नगर वार्ड नंबर 1भाजपा पार्षद सिद्धु कुमार शाह के मकान में किराए से रहता है। वह भाजपा पार्षद के कहने पर बूथक्रमांक 178 कोकडीतराई किरोड़ीमल नगर में वोट डालने के लिए गया था। फर्जी मतदान करने वाले व्यक्ति का नाम संतोष कुमार टण्डन पिता बड़खुराम टंडन को मतदान केंद्र मेंपकड़ा गया, जिसके बाद कोतरा रोड थाने की पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी कोथाने में रखा है, आगे की कार्रवाई जारी है।  Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।