रायपुर। शुक्रवार को सुबह 11 बजे प्रदेश के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के दामाद डॉक्टर पुनीत गुप्ता कोगोल बाजार थाने उपस्थित होना था। लेकिन शाम तक वो थाने नहीं पहुंचे। उनके वकील द्वारा जवाब मेंकहा गया कि वो जल्द ही पेश होंगे। अब पुलिस पुनीत गुप्ता को एक औऱ नोटिस जारी करेगी और उन्हेंदो दिन के अंदर पेश होना पड़ेगा। आपको बता दें कि डॉ. पुनीत गुप्ता पर डीकेएस सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटलके अधीक्षक रहने के दौरान 50 करोड़ रुपये की गड़बड़ी करने गका आरोप है। इस मामले में हाई कोर्ट नेअंतरिम राहत तो दे दी है लेकिन उनके विरुद्ध गोल बाजार थाने में शासकीय धन के दुरुपयोग एवं भ्रष्टाचारका मामला दर्ज है। इस मामले में एसएसपी आरिफ शेख ने कहा कि पुनीत गुप्ता को जो जमानत मिली है उससे संबंधित कोईभी ऑफिशीयल लेटर हमारे पास नहीं आया है। हम विधिवत नोटिस देते आ रहे है. कल भी उन्हें नोटिसदेकर पेश होने को कहा गया था। लेकिन वो नहीं आए, उनके वकील द्वारा नोटिस के जबाव में कहा गयाहै कि वो जल्द ही पेश होंगे। आगे उन्होंने कहा कि पुनीत गुप्ता को एक और नोटिस जारी किया जाएगा,जिसके अनुसार उन्हें दो दिन के अंदर पेश होना होगा। Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।