2 करोड़ की अंग्रेजी भाषा में बनी कॉफी टेबल-बुक बंटवा दी ग्रामीणों में
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के पूर्व आयुक्त राजेश सुकुमार टोप्पो का एक और कारनामा सामनेआया है। विधानसभा चुनाव से पूर्व डॉ रमन सिंह सरकार की महिमा का बखान करने हेतु अंग्रेजी भाषा मेंतैयार की गई 2 करोड़ की कॉफी टेबल बुक ग्राम सुराज के दौरान ग्रामीणों में बंटवा दी गई। हैरत की बातयह है कि इस कॉफी टेबल बुक के निर्माण हेतु जनसंपर्क विभाग के सभी नियमों को दर किनार कर दियागया। सत्ता परिवर्तन के पश्चात कांग्रेस की सरकार के आते ही सारे कारनामें आए दिन उजागर हो रहे हैं।इस मामले को लेकर जांच जारी है। इस बारे में जनसंपर्क आयुक्त तारण प्रकाश सिन्हा से संपर्क किया गयातो उन्होंने कहा कि मामले की सहीं जानकारी जनसंपर्क विभाग के संयुक्त सचिव उमेश मिश्र से लेवें। जबटीआरपी ने इस मामले में संयुक्त सचिव श्री मिश्र से ली तो उन्होंने मामले के संबंध में बाद में जानकारी देकर सहयोग करने की बात कही।
क्या है छपाई के नियम?
नियमों के अनुसार छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग को कॉफी टेबल बुक विभाग की ही नोडल एजेंसी संवादसे छपवाना था। भाजपा सरकार के दौरान अफसरशाही इसकदर हावी थी कि शासन के रूपयों का दुरूपयोगधड़ल्ले से किया गया। जिसमें कॉफी टेबल बुक भी शामिल है।
2 करोड़ रुपए हुए खर्च :
मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह सरकार का चेहरा चमकाने के लिए 42000 कॉफीटेबल बुक प्राइवेट एजेंसी कयूमी प्रेस द्वारा तैयार करवाए गए थे। जिसे अंग्रेजी भाषा में तैयार किया गया था।हैरत की बात यह है कि इसे ग्राम स्वराज के दौरान ग्रामीणों में ही बांट दिया गया। Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebookपर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें।
रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।