दंतेवाड़ा। जिले के गदापाल गांव में बने मतदान बूथ पर ओजस्वी भीमा मंडावी आज अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंची। ये बस्तर के उसी भाजपा विधायक भीमा मंडावी की पत्नी हैं जिनकी दो दिन पहले ही नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट कर हत्या कर दी थी। इतने बड़े संकट के बावजूद भी ओजस्वी भीमा मंडावी ने बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका पूरा परिवार उनके साथ है। वे अपने पति के सपनों को पूरा करेंगी। संकेत साफ है कि आने वाले चुनावों में वे दंतेवाड़ा से उम्मीदवार हो सकती हैं। वैसे भी भाजपा के लिए ये प्लस प्वाइंट होगा।

हिंदुत्ववादी छवि वाले नेता थे भीमा मंडावी:

भीमा मंडावी को हिंदुत्ववादी छवि वाला नेता माना जाता है। उनकी इस छवि का फायदा आने वाले चुनावों में ओजस्वी को मिलेगा। सियासत में ये कोई नई बात नहीं है। बस्तर टाइगर कहे जाने वाले महेंद्र कर्मा की हत्या के बाद देवती कर्मा दंतेवाड़ा से चुनाव लड़ी थीं और जीती भी थीं। ऐसे में ओजस्वी मंडावी को भी अगले चुनाव में भाजपा यहां से जरूर उतारेगी। उसकी कोशिश भी यही होगी कि बस्तर की उसकी एकमात्र सीट उसके हाथ में रहे। उसका ये प्रयास तभी सार्थक होगा जब इस पर ओजस्वी मंडावी को उतारा जाए। ऐसा लगता है कि भाजपा कार्यकर्ता भी ये तय कर चुके हैं कि यहां से ओजस्वी मंडावी को ही उतारा जाएगा।

See also  ट्रांसजेंडर वोटर्स ने निभाई अपनी जिम्मेदारी, किया मतदान

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए 
हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें। 
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।