जगदलपुर । बस्तर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सर्किट हाउस में नक्सल प्रभावित परिवारों के लोगों से मुलाकात की। सीएम ने उनकी समस्याएं सुनी। इस मौके पर उन्होंने 5 नक्सल पीड़ितों के परिजनों को सरकारी नियुक्ति पत्र दिया। इनमें 4 को भृत्य और एक को सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियुक्ति दी गई। इन सभी महिलाओं के परिजन नक्सली हमलों में मारे गए थे।

इनको मिला नियुक्ति पत्र:

मुख्यमंत्री ने नक्सल पीड़ितों से चर्चा के दौरान दंतेवाड़ा जिले के नक्सल पीड़ित ग्राम समेली के गंगाराम कोड़ोपी को बालक आश्रम बारसूर में भृत्य, ग्राम पोटाली की लक्ष्मी पोड़ियाम को माध्यमिक शाला मसेनार में भृत्य, ग्राम गाटम की सविता को कन्या आश्रम मेटापाल में भृत्य, ग्राम भानसी की सविता नाग को शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय भानसी में भृत्य के पद पर नौकरी हेतु नियक्ति पत्र दिया।  कांकेर की अमृता यादव को जिला परियोजना कार्यालय दंतेवाड़ा में सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियुक्ति का आदेश पत्र प्रदान किया।

पूरे संभाग से आए लोगों से की चर्चा:

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर संभाग भर से आए नक्सली पीड़ितों से क्षेत्र में नक्सलवाद के असल कारणों के साथ ही इस पर नियंत्रण के संबंध में उनसे चर्चा की। मुख्यमंत्री ने नक्सलवाद से पीड़ित लोगों की चर्चा के उपरांत प्रभावित क्षेत्रों में युवाओं और महिलाओं को अधिक से अधिक रोजगारमूलक कार्य उपलब्ध कराने के साथ ही क्षेत्र में निरंतर सांस्कृतिक एवं मनोरंजनात्मक गतिविधियों के आयोजन के निर्देश अधिकारियों को दिए।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।