दंतेवाड़ा। नक्सली धमकियों को बस्तर की जनता ने नकार दिया है। जिले के श्यामगिरी में सुबह से ही आदिवासी ग्रामीणों की लंबी कतार लगी हुई है। ये वहीं श्यामगिरी का इलाका है, जहां मंगलवार की शाम आईईडी ब्लास्ट में नक्सलियों ने विधायक भीमा मंडावी सहित 5 जवानों की हत्या कर दी थी। श्यामागिरी में भी अब तक 10 फीसदी से ज्यादा मतदान हो चुका है।

माओवादियों के तमाम बैनर-पोस्टर और धमकियों को दरकिनार कर यहां की जनता पूरे उत्साह के साथ अपने मताधिकारों का उपयोग कर रही है। अभी तक के रिपोर्ट के मुताबिक बस्तर लोकसभा में 21.1 फीसदी मतदान हो चुका है। वहीं विधानसभा के लिहाज से बात करें तो कोंडगांव में 24 प्रतिशत, बस्तर में 18 प्रतिशत मतदान हो चुका है। बस्तर लोकसभा क्षेत्र में आने वाले 8 विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्वक ढंग से मतदान हो रहा है कहीं पर कोई भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। लोकतंत्र के इस महापर्व में लोग अपने अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्रों में जाते हुए देखे गए। कई मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं।

See also  भारत ने कबड्डी विश्व कप 2025 पर किया कब्जा, CM साय ने बधाई देते हुए X पर लिखा...

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए 
हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें। 
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।