रायपुर। लोकसभा चुनाव 2019 में सबसे ज्यादा प्रहार सोशल मीडिया के द्वारा नेता एक दूसरे पर कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्विटर पर ट्वीट के जरिए जनता से कांग्रेस के हक में वोट मांगने की अपील की थी। जिसे देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने भी जवाब अलग ही अंदाज से दिया है।

सीएम भूपेश बघेल की ट्वीट

“अगर किसानों को धान का समर्थन मूल्य 2500 रु नहीं मिल रहा, तो आप हमें वोट न दें। अगर आपका बिजली बिल हाफ नहीं हुआ, तो आप हमें वोट न दें। अगर हर राशन कार्ड पर 35 किलो चावल न मिल रहा हो, तो आप हमें वोट न दें। हम ‘काम’ पर वोट मांग रहे हैं – पीएम मोदी की तरह “धर्म-जाति” पर नहीं।”

भाजपा की सलाह

सीएम भूपेश बघेल के इस ट्वीट पर भाजपा ने उन्हें सब्र करने की सलाह देते हुए लिखा है कि “सब्र करो बदलेश। जो शराबबंदी, बेरोजगारी भत्ता, नमक-चना जैसे मुद्दों पर जनता को ठगा है उसका जवाब तो 2023 में मिलेगा। अभी दाल-भात में मुसलचंद मत बनो, यह दिल्ली का चुनाव है और ‘तुम्हें भी राहुल बाबा पे भरोसा नै का!’ राहुल गांधी का इस तरह अपमान मत करो, सोनिया का नाम और बदनाम मत करो!”

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए
हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। 
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।