रायपुर/बिलासपुर। सिम्स के कोरोना ओपीडी और आइसोलेशन वार्ड में काम करने वाले 38 डॉक्टर, नर्स व अन्य कर्मचारियों को 14 दिन के आइसोलेट किया गया है। ऐसे में कोरोना ओपीडी की कमान जूनियर डॉक्टरों पर आ गया है।

वरिष्ठ डॉक्टरों की अनुपस्थिति में संदेहियों की जांच प्रभावित हो रही है। वहीं वार्डों में भर्ती संदेहियों का उपचार भी टेलीफोन से सलाह लेकर किया जा रहा है। ऐसे में गंभीर मरीजों का उपचार करने में दिक्कत हो रही है।

बता दें कि सिम्स ( Chhattisgarh Institute of Medical Sciences ) के कोविड अस्पताल में जांजगीर, चांपा, बिलासपुर, मुंगेली जिले में पाए गए कोरोना पाजिटिव मरीजों को उपचार किया जा रहा है। ये मेडिकल स्टाफ इन्हीं के संपर्क में रहे हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में मिली प्रदेश को ये सौगात

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।