कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा और इन पर कोरोना गाइडलाइंस के उल्लंघन का आरोप

टीआरपी न्यूज़। कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा और उनके पति के खिलाफ गुरुवार को फगवाड़ा में केस दर्ज किया गया। नौ दिन पहले ही शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े पर आरोप है कि उनकी शादी के दौरान कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन किया गया था।

थाना सदर फगवाड़ा में सुगंधा मिश्रा, वर पक्ष और क्लब कराना के प्रबंधक के खिलाफ कोविड नियमों के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई एक वायरल वीडियो के आधार पर की है। सदर थाना के एसआई रघुवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है।

कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले 26 अप्रैल को फगवाड़ा के क्लब कबाना में शादी के बंधन में बंधे थे। सुगंधा के परिजनों ने पहले ही स्पष्ट तौर पर बताया था कि कोरोना की वजह से समारोह सादगी से होगा और कुछ करीबी रिश्तेदार ही शादी में शामिल होंगे। परिवार के मुताबिक कोशिश की गई कि इस समारोह को परिवार तक ही सीमित रखा जाए।

See also  टीआरपी - छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें, जिसे पूरे प्रदेश को जानना है जरूरी

वहीं पुलिस के मुताबिक जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें 100 से अधिक लोग शादी समारोह में नजर आ रहे हैं। यह सरकार द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन है। इसके अनुसार शादी समारोह में 20 से अधिक लोगों के इकट्ठे होने पर पाबंदी है। सदर पुलिस ने इस मामले में वायरल वीडियो को आधार बना कर धारा 188 तथा डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर