ब्रेकिंग: 25 रुपए बढ़े LPG Gas Cylinder के दाम, रसोई पर महंगाई की मार

नई दिल्ली। महंगाई की मार से जूझ रही जनता को केंद्र सरकार ने राहत दी है। देशभर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में बड़ी कमी की गई है। आज से कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 115 रुपए सस्ता हो गया है। वहीं, दूसरी और घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 6 जुलाई के बाद से कोई बदलाव नहीं किया गया।


IOCL की ओर से जारी नए रेट के अनुसार 1 नवंबर से
दिल्ली में इंडेन के 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम 115.5 रुपए, कोलकाता में 113 रुपए, मुंबई में 115.5 रुपए, चेन्नई में 116.5 रुपए कम हुए हैं। इससे पहले पिछले महीने 1 अक्टूबर को भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 25 रुपए कम हुए थे।


कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत
दामों में संशोधन के बाद अब देश की राजधानी दिल्ली में इंडेन का 19 किलो का सिलेंडर 1859.5 रुपए की जगह 1744 रुपए में मिलेगा, कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर 1846 रुपए में मिलेगा। पहले इसके दाम 1995.50 रुपए था । मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 1844 रुपए की जगह अब 1696 रुपए में मिलेगा, चेन्नई में यह 1893 रुपए में मिलेगा जो इससे पहले 2009.50 रुपए था ।

See also  Gas Cylinder Thief: घर के सामने से चुराया गैस सिलेंडर, CCTV में हुआ कैद, देखे वीडियों…


 दरअसल, देश की पेट्रोलियम व गैस कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडरों के दाम में बदलाव कर नए रेट तय करती हैं। कमर्शियल LPG सिलेंडर का इस्तेमाल अधिकतर होटलों, रेस्त्रां आदि में होता है। यह लगातार छठां महीना है, जब कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटे हैं। बता दें कि 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत अभी दिल्ली में 1053 रुपए है। वहीं, कोलकाता में यह 1079 रुपए तो मुंबई में 1052.5 रुपए है। चेन्नई में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 1068.5 रुपए है।