रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय प्रशासन विभाग के अंतर्गत 353 पदों पर अनुकंपा नियुक्ति की मंजूरी दे दी है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए है। इस आदेश के तहत नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद, और नगर पंचायतों में विभिन्न श्रेणियों के पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें सफाईकर्मी, चौकीदार, माली, वाहन चालक, कुली समेत तृतीय श्रेणी के पद शामिल हैं।

जारी आदेश के अनुसार, सबसे अधिक भत्य के 275 पद है। जिसमें रायपुर में 91 पद, सरगुजा 8, दुर्ग में 115, बिलासपुर में 58 और बस्तर में 3 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा दुर्ग में सफाई कामगर के 19 पद, सरगुजा में 2 पद है। वहीं दुर्ग में चौकीदार के 3 और बस्तर में 2 पद हैं। इसके अलावा बिलासपुर में कुली के 19 पद, दुर्ग में माली के 3, बस्तर में 2 और दुर्ग में वाहन चालक के 1 पद शामिल है। इसके अलावा तृतीय श्रेणी रायपुर में 1, सरगुजा में 4, बस्तर 2 पद है।

See also  CG Transfer News : इस विभाग में बंपर तबादले, एक साथ 166 अधिकारी-कर्मचारीयों को किया गया इधर से उधर, देखें सूची