कुरुद। भ्रष्टाचार पर ACB ने बड़ी कार्रवाई की है। धमतरी विद्युत यांत्रिकी विभाग के कर्मचारी लकेश साहू को 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी लिपिकीय काम भी देख रहा था। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया।

अनुकंपा नियुक्ति की फाइल बढ़ाने मांगे थे पैसे

शिकायतकर्ता खुमान सिंह ने ACB को बताया कि अनुकंपा नियुक्ति की फाइल आगे बढ़ाने के लिए लकेश साहू ने 1 लाख रुपये मांगे थे। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने जाल बिछाया।

घर पर बुलाकर ली रिश्वत

बुधवार को आरोपी ने शिकायतकर्ता को कर्मा नगर स्थित अपने घर पर बुलाया। जैसे ही खुमान सिंह ने 50-50 हजार के दो बंडल दिए, ACB टीम ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया। मौके से पूरी रकम बरामद हुई।

रेस्ट हाउस में हुई पूछताछ

आरोपी को रेस्ट हाउस ले जाकर पूछताछ की गई। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ACB का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच होगी। सिंचाई और विद्युत यांत्रिकी विभाग में इस कार्रवाई से खलबली है।

See also  Now UPI Based QR Based Payment Facility -परिवहन विभाग में यूपीआई आधारित क्यूआर बेस्ड भुगतान सुविधा