CM मान के ऑफिस में लगी फोटो पर विवाद, क्या है भगत सिंह और पिली पड़गी का कनेक्शन? जानिए क्या कहते है इतिहासकर्ता

टीआरपी डेस्क। पंजाब में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल कर आम आदमी पार्टी ने सरकार बना ली है। आप के भगवंत मान पंजाब के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले चुके है। भगवंत मान अपनी पगड़ी को लेकर शुरुआत से ही चर्चा का विषय बने हुए है। लेकिन इन दिनों भगवंत मान की पिली पगड़ी को लेकर सवाल उठने लगे है।

दरअसल, भगवंत मान की पिली पगड़ी को भगत सिंह से जोड़ कर देखा जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव-प्रचार के दौरान बहुत बार भगत सिंह के सपनों वाला भारत बनाने का दावा किया था। इसके आलावा जिस दिन भगवंत मान ने शपथ ली, तो उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह पीला या बसंती रंग ही पहनकर आएं, ताकि भगत सिंह को सम्मान दिया जा सके।

लेकिन सोचने वाली बात यह है कि पिली पगड़ी क्या सच में भगत सिंह से संबंधित है? क्या सच में भगत सिंह ने कभी पिली पगड़ी बाँधी थी? अगर इतिहास देखा जाए तो ऐसा कुछ नहीं दिखता। भगत सिंह की मौजूदा दस्तावेजों के अनुसार उन्हें कभी भी पिली पगड़ी पहने हुए नहीं देखा गया है।

See also  अरविन्द केजरीवाल के शिक्षा माडल को लागू करेगी तेलंगाना सरकार

दस्तावेजों में नहीं मिला कोई सुराग

एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार दस्तावेजों के आधार पर हम यह कह सकते हैं कि भगत सिंह का पीली पगड़ी के साथ किसी भी तरह का कनेक्शन नहीं है, जो भी दावे किए जाते हैं वह पूरी तरह से गलत हैं।

बता दें भगत सिंह की सिर्फ चार ही तस्वीरें उपलब्ध हैं, जिसमें वह उम्र के अलग-अलग पड़ाव में दिखे हैं। चारों ही तस्वीरों में किसी में भी पीली पगड़ी नज़र नहीं आती है। साल 1929 में “द ट्रिब्यून” (एक न्यूज़ पेपर) ने भी अपने फ्रंट पेज पर एक भगत सिंह की तस्वीर छापी थी, जिसमें वह सफेद पगड़ी बांधे हुए थे। इससे यह माना जा सकता है कि भगत सिंह से जुड़े दस्तावेजों में उनके पिली पगड़ी पहनने का कोई सुराग नहीं मिला।

सिर्फ इतिहासकर्ता ही नहीं बल्कि भगत सिंह के परिवार से जुड़े लोग भी इसपर आपत्ति जाहिर करते हैं। दरअसल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दफ्तर में भगत सिंह की पीली पगड़ी की तस्वीर लगने का ही विवाद नहीं है बल्कि महात्मा गांधी और महाराजा रणजीत सिंह की तस्वीर हटाए जाने को लेकर भी आपत्ति जताई गई है।

See also  Bank Holidays in October 2021: अक्टूबर में कुल 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टी की लिस्‍ट

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर