नेशनल डेस्क। देश में कोरोना वायरस लगातार बढ़ते ही जा रहा है। लॉकडाउन खुलने के 20 दिन बाद से कोरोना का संकट लगातार भारत झेल रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 14 हजार 516 नए मरीज मिले हैं। यह एक दिन में नए केस मिलने का रिकॉर्ड है। इस दौरान 375 लोगों की जान भी गई। इसी के साथ देश में शनिवार तक संक्रमितों की संख्या 3 लाख 95 हजार तक पहुंच चुकी है। साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 12 हजार 948 पर है। इस बीच सुकून की बात यह है की अब तक कुल मरीजों में से करीब 53 फीसदी यानी 2 लाख 14 हजार 209 लोग ठीक हो कर घर लौट चुके हैं। पिछले 24 घंटे में ही करीब 9 हजार मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। अब देश में एक्टिव केसों की संख्या 1 लाख 68 हजार है।

कोरोना वायरस का रिकॉर्ड टूटा

गौरतलब है की लगातार तीसरे दिन कोरोना का रिकॉर्ड टूटा गया है। गुरुवार को 12,881 नए मामले तथा शुक्रवार को 13,586 नए मामले आए थे। वहीं आज शनिवार को सब से ज्यादा 14,516 कोरोना के नए मामले सामने आए है।

See also  ध्यान देंः कोरोना से बचना है तो ‘डबल मास्किंग‘ बहुत जरूरी, एक मास्क से केवल 40 प्रतिशत सेफ्टी

देश में सबसे ज्यादा कोरोना से प्रभावित राज्य

महाराष्ट्र

तो महाराष्ट्र में हालात काफी खराब हैं। यहा 24 घंटे में 3827 से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। इसी के साथ राज्य में अब पीड़ितों की संख्या 1 लाख 24 हजार पर पहुंच गई है। वहीं, 24 घंटे में 142 नई मौतों के साथ अब मृतकों की संख्या 5893 हो गई है। देश के कुल मौतों और संक्रमितों में एक-तिहाई से ज्यादा हिस्सा महाराष्ट्र का ही है।

तमिलनाडु

संक्रमित राज्यों में दूसरा नंबर तमिलनाडु का है, जहां एक दिन में 2115 नए संक्रमित पाए गए हैं। इसी के साथ राज्य में अब पीड़ितों का आंकड़ा 54 हजार 449 हो गया है। तीसरे नंबर पर 53 हजार 116 केसों के साथ दिल्ली है। हालांकि, अगर तमिलनाडु और दूसरे राज्यों में मौत की तुलना की जाए, तो तमिलनाडु के हालात काफी बेहतर हैं। चौथे नंबर पर गुजरात की 1619 और तीसरे नंबर पर दिल्ली में 2035 मौतों के मुकाबले तमिलनाडु में 666 लोगों की जान गई है।

See also  टीआरपी अलर्ट : संक्रमण फैलाने का तरीका बदलने में गिरगिट को भी मात दे गया चीन के वुहान से निकला कोरोना वायरस,आप भी हो जाएं सावधान

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।