बड़ी खबर: भीड़ ने लगाने ''नो मास्क, नो वैक्सीन'' के नारे, पांच लोगो के खिलाफ FIR दर्ज
बड़ी खबर: भीड़ ने लगाने ''नो मास्क, नो वैक्सीन'' के नारे, पांच लोगो के खिलाफ FIR दर्ज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच राजधानी रायपुर में कुछ लोग कोरोना गाइडलाइन्स का विरोध कर मास्क ना लगाने के नारे लगते नजर आए। मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोग भीड़ इकठ्ठा कर रायपुर के धरना स्थल पर जमा होकर नो मास्क, नो वैक्सीन का नारा लगाते नजर आए।

बड़ी खबर: भीड़ ने लगाने ”नो मास्क, नो वैक्सीन” के नारे, पांच लोगो के खिलाफ FIR दर्ज

बता दें कि, इन लोगो के हाथ में तख्तियां भी थी। इन तख्तियों में लिखा था कि, मास्क स्वैच्छिक है, नो मास्क, नो वैक्सीन, टीका नहीं लगवाएंगे। इसके साथ ही कुछ लोगो की तख्तियों में सरकार के विरोध में लिखा था कि, हमारा शरीर हमारा है सरकार का नहीं। इन तख्तियों में सरकार के साथ-साथ मीडिया पर भी प्रहार किया गया है। इन तख्तियों में कहा गया कि TV मीडिया ही कोरोना है, कोरोना सिर्फ सामान्य सर्दी खांसी है।

एक तरफ जहां देश-दुनिया के विशेषज्ञ और वैज्ञानिक कोरोना से निपटने के लिए कोशिश कर रहे है ऐसे में रायपुर में पूरी दुनिया में चल रहे नारे और कोरोना अभियान के विपरीत मास्क ना पहनने और टीका ना लगवाने का नारा लगा रहे है। बता दें की अबतक छत्तीसगढ़ में 13 हजार लोगो ने कोरोना की वजह से जान गंवाई है। इन सबके बावजूद राजधानी में यह कहना कि कोरोना TV मीडिया द्वारा फैलाया गया भ्रम है।

See also  केरल में बीते 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड 42,464 नए कोरोना संक्रमित, 27 हजार से ज्यादा हुए डिस्चार्ज, जानिए कितने मरीजों ने तोड़ा दम
बड़ी खबर: भीड़ ने लगाने ”नो मास्क, नो वैक्सीन” के नारे, पांच लोगो के खिलाफ FIR दर्ज

रायपुर के धरना स्थल के पास टी-स्टॉल लगाने वाले एक युवक की शिकायत पर पुलिस ने IPC की धारा 149 के तहत इन प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही महामारी नियमों का उल्लंघन और जानबूझकर बीमारी फैलाना लोगों के लिए खतरा खड़ा करने की धारा 269 और 270 के तहत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इन पांच अपराधियों के नाम है, डॉ सुशन राज, दीपक सरवान, नरेंद्र गुप्ता, दुष्यंत कुमार और रानू ब्रम्ने हैं।

बड़ी खबर: भीड़ ने लगाने ”नो मास्क, नो वैक्सीन” के नारे, पांच लोगो के खिलाफ FIR दर्ज

शिकायतकर्ता ने बताया कि ये लोग पोस्टर लिए थे जिनमें लिखा था:

  • जबरन टीकाकरण बंद करो
  • कोरोना महामारी या महा साजिश
  • मेरा शरीर मेरा अधिकार
  • कोरोना एक षडयंत्र है

बता दें विरोध प्रदर्शन कर रहे भीड़ में किसी ने भी मास्क नहीं पहना था। इन लोगों को धरना से हटाने की कोशिश करने पर ये विवाद पर उतर आए हालांकि कुछ देर बाद ये सभी लोग धरना स्थल छोड़कर चले गए। अब पुलिस को इन गैर जिम्मेदार लोगों की तलाश कर रही है।

See also  स्कूल शिक्षा विभाग ने रखी निजी स्कूलों के सामने शर्त, अगर नि:शुल्क किताबें चाहिए तो छोड़ना होगा निजी प्रकाशकों का दामन

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।