Breaking News : यहां नवोदय विद्यालय बना कोरोना हॉटस्पॉट, 33 छात्र मिले पॉजिटिव
Breaking News : यहां नवोदय विद्यालय बना कोरोना हॉटस्पॉट, 33 छात्र मिले पॉजिटिव

बंगलौर। यहां के एक नवोदय विद्यालय में कोरोना विस्फोट का मामला सामने आया है। यहां पढ़ने वाले 33 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में छात्रों के संक्रमित पाए जाने का मामला ऐसे समय में आया है जब अधिकांश राज्यों में स्कूल और कॉलेज खुलने शुरू हो गए हैं।

खबर के मुताबिक, नवोदय विद्यालय में 270 में से 33 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बाकी छात्रों को आइसोलेट होने को कहा गया है। मामला कर्नाटक के मदिकेरी में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय का है। हालांकि, स्कूल प्रशासन ने कहा है कि छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है। पॉजिटिव पाए गए अधिकांश छात्र एसिम्पोटमैटिक हैं। अब स्कूल के स्टाफ का भी कोरोना टेस्ट किया जा रहा है।

बता दें कि इससे पहले सितंबर महीने में भी कर्नाटक का एक कॉलेज कोरोना हॉटस्पॉट बन गया था। यहां कोलार में केजीएफ कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल के 32 छात्र कोरोना संक्रमित मिले थे।

See also  कतर के पूर्व अमीर शेख हमद के निधन पर भारत में एक दिन का शोक, सोमवार को देशभर में आधा झुका रहेगा तिरंगा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।