TRP डेस्क : देशभर में कोरोना एक बार फिर पैर पसारने लगा है। और सिनेमा जगत से जुड़ी हस्तियाँ भी इससे बची नहीं हैं। हाल ही में एक्टर कमल हासन के कोरोना संकिरमित होने की खबर सामने आई थी। और अब करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा भी कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आ रही है।

करण जौहर की पार्टी में हुई थीं शामिल

दो दिन पहले कभी खुशी कभी गम फिल्म के 20 साल पूरे होने के मौके पर करण जौहर ने एक बड़ी पार्टी दी थी। इस पार्टी में सिनेमा जगत को जाने माने चेहरे शामिल हुए थे। करीना कपूर खान भी अपनी बहन करिश्मा कपूर के साथ करण जौहर की इस पार्टी में शामिल हुई थीं। इस पार्टी में अमृता अरोड़ा भी मौजूद थीं।

दोनों एक्ट्रेस हो सकती हैं सुपर स्प्रेडर

करीना और अमृता में अच्छी दोस्ती है और दोनों ही हमेशा से ही अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती आई हैं। दोनों साथ अपनी कई सारी फोटोज भी शेयर करती रहती हैं। दो दिन पहले आयोजित करण जौहर की पार्टी में दोनों मौजूद थीं। इन दोनों अभिनेत्रियों ने कोरोना के गाईडलाइंस का उल्लंघन करते हुए कई पार्टियां अटेंड की हैं। जिसकी वजह से इन दोनों अभिनेत्रियों के सुपर स्प्रेडर होने की संभावना है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।